आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़,संवाददाता। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को दो मैच हुए। पहले मैच में वाराणसी और दूसरे मैच में सुलतानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश की दस उत्कृष्ट टीमें कानपुर, गोंडा, वाराणसी, देवरिया, फतेहपुर, मऊ, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर एवं आजमगढ़ की टीम भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता लीग कम नाकआउट के आधार पर खेली जा रही है। चौथे दिन का पहला मैच वाराणसी बनाम गोंडा के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी ने पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 158 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी गोंडा की पूरी टीम 20 ओवरों में मात्र 137 रन ही बना पाई। उपक्रीड़ाधिकारी जेपी यादव ने मैन...