आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवर को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच फतेहपुर बनाम वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें फतेहपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में 118 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर दिया।दूसरा मैच बलिया बनाम कानपुर के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर ने टास जीतकर पहले बल्लेाबजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 173 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने बलिया की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। कानपुर की तरफ से बल्लेबाजी में तनिश ने 32 रन, देवेंद्र प्रजापित ने 37 रन व मयंक पाल ने 41 रनों का योगदान दिया। बलिया की तरफ से गेंदबाजी में दीपक पांडेय और अमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.