लखनऊ, मार्च 2 -- होली पर घर जाने के लिए वाराणसी और प्रयागराज रूट की ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों का रेला उमड़ पड़ा। स्थिति यह रही कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही पूरा प्लेटफार्म यात्रियों से खचाखच भर गया। धक्का-मुक्की के बीच काफी मशक्कत के बाद यात्री बोगी में चढ़ सकें। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन आरपीएफ के साथ मौजूद था। वाराणसी जाने के लिए वरुणा एक्सप्रेस चारबाग के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सवा पांच बजे के आसपास पहुंची। लेकिन, उससे पहले ही सैंकड़ों की संख्या में यात्री पहुच गए। यात्रियों की भीड़ के कारण बाराबंकी साइड से कानपुर साइड तक प्लेटफार्म पर पैर रखने की जगह नहीं बची। हर यात्री बोगी में पहले सवार होने के लिए आतुर था। यह देख कर वहां मौजूद आरपीएफ की टीम ने उन्हें व्यवस्थित करने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ मानने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.