वाराणसी एटीएस ने 30 लाख के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में किया ढेर
वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार भोर रामनगर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता को मार गिराया। उस पर झारखंड सरकार और एनआईए की ओर से कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ बाइक से टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एटीएस टीम ने लंका मैदान के पास घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रुकने के बजाय वह बाइक से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। यह भी पढ़ें- कौन था बृजेश गंझू ? जिसे सुबह-सुबह ATS ने मार गिराया, मुखिया-TSC सुप्रीमो और 30 लाख का इनामीगोली लगने के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.