वाराणसी, मई 13 -- दानगंज। वाराणसी-आजमगढ़ फोरलेन पर मंगलवार सुबह ढेरही टोल प्लाजा का संचालन शुरू हो गया। एमएलसी विनीत सिंह ने इसका उद्घाटन किया। परियोजना निदेशक (नेशनल हाइवे) पीयूष अग्रवाल ने बताया कि संबंधित कंपनी तीन महीने टोल प्लाजा का संचालन करेगी। यह टेंडर प्रतिदिन 8.85 लाख के हिसाब से किया गया है। यह पिछले टेंडर से करीब एक लाख रुपये कम है। बताया कि टोल प्लाजा आजमगढ़ रेंज में है। इसे लालजी पाठक के नाम पर आवंटित किया गया है। उद्धाटन के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, पप्पू सिंह, मनीष पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टोल स्टाम्प वाद: 6.28 करोड़ रुपये लगा अर्थदंड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...