वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। राजधानी एक्सप्रेस में तस्करी कर ले जाए जा रहे करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य के 19 स्वर्ण बिस्किट बरामद किए गए। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सीआईबी, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं। बरामद सोने का कुल वजन लगभग 2.215 किलोग्राम है। अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपी डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सवार थे। पूछताछ में सामने आया कि सोना अफ्रीका से तस्करी कर बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल लाया गया था। वहां से इसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। वाराणसी स्टेशन पर जांच के दौरान संदेह होने पर तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास से स्वर्ण बिस्किट बरामद हो गए। फिलहाल जीआरपी आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा ...