भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, प्रमुख संवाददाता मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज में आयोजित हुए चंडी महायज्ञ के अंतिम दिन हवन मंडप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसमें मंडप जल गया। घटना बुधवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवन संपन्न होने ही वाला था तभी आग लगी। आग लगने के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग पर काबू पाने से पहले ही मंडप जल गया। वारसलीगंज में राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी-2 राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।दमकल वाहन के देरी से पहुंचने पर लोग नाराज दिखेघटना के दौरान मौजूद लोगों ने बातचीत में बताया कि मंडप में आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया था। लोगों को कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.