फतेहपुर, मार्च 12 -- फतेहपुर। चौफेरवा में मां चाचा की हत्या कर युवक के खुदकुशी करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं। वह सभी तथ्यों को जोड़ते हुए मामले की तह पर पहुंचने की कोशिश में हैं। जानकारी मिली है कि बुधवार घटना के करीब दो घंटे पहले मृतकों के घर चढ़कर दो लोगों ने गाली गलौज की थी। वो कौन लोग थे इसकी सटीक जानकारी कोई नहीं दे पाया है। आशंका है कि इसी के बाद ही युवक ने घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि बुधवार शा चौफेरवा निवासी सुशील श्रीवास्तव के घर में उसकी पत्नी सुशीला श्रीवास्तव, व इकलौता बेटा अमर श्रीवास्तव की खून से लथपथ लाश मिली थी, जबकि अंतिम सांसे गिन रहे भाई सुनील श्रीवास्तव को अस्पताल पहुंचाया गया था,जहां उसकी भी सांसे थम गई थी। पुलिस ने घर से सुसाइड नोट, रक्तरंजित ब्लेड, सल्फास की डिब्बी, केमिकल...