आरा, जून 13 -- -करनामेपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव स्थित मुर्गी फॉर्म के पास से पकड़े गये दोनों -एक देसी कट्टा, सात कारतूस और दो मोबाइल बरामद, बाइक जब्त आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के करनामेपुर थाने की पुलिस ने आपराधिक वारदात में अंजाम देने से पूर्व अवैध हथियार और कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव स्थित मुर्गी फार्म के पास गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के विवरण इनके पास से एक देसी कट्टा, सात कारतूस और दो मोबाइल बरामद किये। एक बाइक भी जब्त की गयी है। गिरफ्तार बदमाशों में करनामेपुर थाना क्षेत्र के लालू के डेरा गांव निवासी श्रीनाथ यादव के पुत्र रवींद्र कुमार यादव और उसी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी सुदर्शन यादव के पुत्र गंगा सागर यादव हैं। इनमें एक का पहले ...