वारदात तीन---सिठौली में बदमाशों का तांडव, चार घरों में लूट से दहशत
बदायूं, मई 20 -- इस्लामनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में बदमाशों ने रात में चार घरों को निशाना बनाया। बदमाश दीवार कूदकर घरों में घुसे और नकदी, सोने के जेवर समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है, गांव के रहने वाले हरचरन और प्रेमपाल के घर में बदमाश दीवार कूदकर अंदर घुसे और वहां रखी नकदी व सोने के जेवर लूट ले गए। इसके बाद बदमाशों ने श्याम यादव के घर को निशाना बनाया, जहां उनकी पत्नी के कानों से कुंडल खींच लिए और लूटपाट कर फरार हो गए। वहीं मुनेशपाल के घर में भी बदमाशों ने धावा बोलते हुए करीब साठ हजार नकदी और सोने के जेवर लूट लिए। एक ही रात में लगातार हुई चार वारदातों के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.