वारदात की साजिश रचते पांच बदमाश हथियार व ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 20 -- मधुबनी,निज संवाददाता। रहिका थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार, ब्राउन शुगर और कारतूस के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, करीब 40 ग्राम ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो अपाचे बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पूर्व के लूटकांडों में लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक डायगर भी बरामद किया गया है। समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि रहिका थाना क्षेत्र के बसौली बलाट बगीचा में पांच अपराधियों के किसी बड़ी वारदात की तैयारी करने तथा ब्राउन शुगर की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिल पर मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.