रुडकी, मई 29 -- रुड़की। महिला के वारंट लेकर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट गई। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने कुछ दिन पहले ऋण लिया था। ऋण जमा नहीं करने पर फाइनेंस कंपनी ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए थे। शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला एक घर में काम करती है। इस पर पुलिस उस घर के बाहर पहुंची। इस पर मकान मालिक ने विरोध किया और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। साथ ही बताया कि महिला ने पूरा ऋण जमा कर दिया है। मकान मालिक ने पुलिस को ऋण जमा करने के दस्तावेज भी दिखाए। इस दौरान विरोध होता देख पुलिस के तेवर ठंडे पड़ गए। बाद में पुलिस वापस बैरंग लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...