आरा, जून 13 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोनी गांव से तीन वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोनी निवासी स्वर्गीय सिपाही साह के पुत्र त्रिभुवन साह, कमलेश साह और रामविनय साह के विरुद्ध पूर्व से दर्ज मामले में न्यायालय की ओर से वारंट जारी किया गया था। वारंट के निष्पादन के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...