वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कफ सिरप तस्करी के शुभम जायसवाल, उसके पिता समेत नौ के खिलाफ रोहनिया थाने में गैंगस्टर एक्ट में दर्ज मुकदमे में तीन आरोपियों सौरभ, शिवाकांत के साथ ही शुभम के पिता भोला प्रसाद फिर पेश होंगे। वारंट बी के तहत विवेचक मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने अर्जी दी है।रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह की तहरीर पर आदमपुर के कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद, उसका पुत्र शुभम जायसवाल, पिशाचमोचन निवासी आजाद जायसवाल, भदवर निवासी महेश कुमार सिंह, सप्तसागर मंडी निवासी दिनेश यादव, ईश्वरगंगी निवासी आशीष यादव, चंदौली के चंदासी के कृष्णा नगर निवासी स्वप्निल केशरी, कानपुर के बेदीपुर (बिल्हौर) निवासी शिवाकांत (आरोपी गाजियाबाद के इंदिरापुरम में किराये पर रहता था), गाजियाबाद के मकनपुर सनी चौक (इंदिरापुरम) निवासी सौरभ त्यागी...