मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कुढ़नी थाना में छह वर्ष पहले एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में दर्ज मामले में विशेष कोर्ट (एनडीपीएस एक्ट) संख्या-दो से गैरजमानतीय वारंट जारी होने के बाद सोमवार को एएसआई प्रकाश कुमार गवाही देने पहुंचे। विशेष कोर्ट में उनकी गवाही दर्ज की गई। इस मामले में पहली गवाही है। छह वर्षों से चल रहे सेशन ट्रायल में गवाहों के नहीं आने पर शनिवार को विशेष कोर्ट एनडीपीएस एक्ट संख्या-दो के न्यायाधीश नरेंद्रपाल सिंह ने पुलिस लाइन के तत्कालीन डीएसपी विपिन नारायण सिंह, कुढ़नी थानाध्यक्ष अरविंद पासवान, आईओ विवेकानंद सिंह, एएसआई प्रकाश कुमार, होमगार्ड जवान कुमोद कुमार व दिनेश चौधरी के विरुद्ध शनिवार को गैरजमानतीय वारंट जारी किया था। विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस एक्ट मुकेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रकाश कुमार की गवाही कराई गई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.