वारंट के आधार पर तीन आरोपी गिरफ्तार
बेगुसराय, जून 12 -- बलिया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की रात अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी रिशो यादव के पुत्र शंभू यादव तथा देवी लाल यादव के पुत्र अजय यादव को 27 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पोखरिया निवासी आनंदी यादव के पुत्र विजय यादव को भी एक पुराने मामले में जारी वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.