शाहजहांपुर, मई 11 -- शाहजहांपुर। पुवायां पुलिस ने अभियान चलाकर एक हिस्ट्रीशीटर और वारंटी अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार किया। आरोपी पर शाहजहांपुर और खीरी जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, धोखाधड़ी, एनडीपीएस और शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के सत्यापन और अवैध हथियारों की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार रात गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वारंटी अभियुक्त बगडेर तिराहे के पास खड़ा है और उसके पास अवैध असलहा भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया。
पूछताछ और गिरफ्तारी पूछताछ में उसने अपना नाम मोहसीन उर्फ मुशीम निवासी पसिया खेड़ा थाना पुवायां बताया। तलाशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.