वारंटी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
विकासनगर, जून 2 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। वारंटी हिस्ट्रीशीटर है। एनडीपीएस मामले में वह लगातार फरार चल रहा था। जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान वारंटी को गिरफ्तार किया गया। वारंटी की पहचान आस मोहम्मद निवासी कुरैशी मोहल्ला, जीवनगढ़, विकासनगर के रूप में हुई है। वारंटी को कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.