वारंटी सहित दो गिरफ्तार
आरा, मई 17 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक वारंटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार न्यायालय की ओर से वारंट जारी किए जाने पर थाना क्षेत्र के बथानी टोला गांव निवासी स्वर्गीय बंगाली चौधरी के पुत्र विजय चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब के मामले में फरार चल रहे हीरालाल साह के पुत्र मेघनाथ साह को बरूही गांव से गिरफ्तार किया गया है। अपर थानाध्यक्ष सुधांशु कुमार के अनुसार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.