हमीरपुर, मई 20 -- राठ। संवाददाता। एसडीएम कोर्ट का वारंट तामील कराने गए हेड कॉन्स्टेबल के साथ वारंटी ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी और नजर का चश्मा भी तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना चिकासी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल दारा सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को एसडीएम कोर्ट सरीला द्वारा जारी धारा 126/135 बीएनएसएस में रामपाल पुत्र अमरचन्द्र समेत दो लोगों के विरुद्ध जारी वारंट तामील कराने के लिए बंधौली गांव गए हुए थे‌। इसी दौरान गांव के राकेश ने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।उसने समझाने का प्रयास किया। लेकिन उक्त युवक नहीं माना। यह भी पढ़ें- वैशाली के खेदरपुरा गांव में पुलिस पर हमला, अभियुक्त को छुड़ाया राकेश ने उनकी वर्दी पकड़ ली। उसे बाइक से खींचते हुए गर्दन दबा दी और मारपीट शुरू कर दी।इस दौरान उसका चश्मा ...