भदोही, जनवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही 21 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के मामले में 41 दो पहिया वाहनों तथा दो चार पहिया वाहनों समेत 43 वाहनों का चालान किया गया। सुरियावां थाने के एसआई हरिकेश सिंह ने वारंटी विकास तिवारी निवासी नागमलपुर को गिरफ्तार करके जेल रवाना किया। उधर, सुरियावां पुलिस ने वार्ड नंबर 10 कस्बा से दो, कुसौड़ा से दो, अभोली से तीन, कड़ोर से दो, बवई से दो, ज्ञानपुर ने नथईपुर तिराहा से दो, गोपीगंज ने रायपुर से एक, कोइरौना ने सीतामढ़ी से दो, भदोही ने हरियावं से चार, पिपरी से दो लोगों के साथ कुल 21 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.