भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही 17 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने डभका से दो, कोइरौना ने दस्युपुर से दो, गोपीगंज ने रामपुर से तीन, भदोही कोतवाली ने हिम्मतपुर बकुचियां से एक, ऊंज ने सोबरी से एक, चौरी ने लठियां से एक, सुरियावां ने बहुताचकडाही से दो, बदलीपुर से दो, दुर्गागंज ने मानिकडीह से दो, हरदुआ से एक व्यक्ति के साथ ही कुल 17 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति भंग में खलल का आरोप था। उधर, भदोही कोतवाली ने वारंटी अब्दुल रऊफ निवासी आलमपुर फरीदन पोखरा को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.