लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- कुकरा। मैलानी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम ने ग्राम सुआबोझ निवासी अर्जुन उर्फ मुकुल पुत्र वेद प्रकाश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और क्षेत्र में उपद्रव भी कर रहा था। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।उसका चालान भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...