मैनपुरी, मार्च 14 -- थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में पुलिस मुखबिर की सूचना पर वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस को देखते ही वारंटी व उसके परिजनो ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हाथापाई में पुलिस की वर्दी फट गई। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को थाना में तैनात उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वारंटी अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र बेनीराम निवासी ग्राम नगला इमलिया अपने निवास पर है। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां वारंटी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों की मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस को देखते ही आरोपियों में अफरा तफरी मच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.