रुडकी, फरवरी 6 -- झबरेड़ा। काफी समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को पुलिस ने गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि ग्राम सुसाडी निवासी प्रदीप कुमार काफी समय से मारपीट व धोखाधड़ी के मामलों में वांछित चल रहा था। न्यायालय द्वारा उक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट के साथ-साथ कुर्की वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस ने गुरुवार रात्रि उसके घर ग्राम सुसाड़ी में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.