गंगापार, मई 19 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। निर्धारित समय पर न्यायालय में उपस्थित न होने वाले संजय कुमार सोनकर निवासी सोनाई के खिलाफ वारंट जारी है। कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक कपिल देव सोनकर व सिपाही अंगद यादव ने वारंटी को ऊंचडीह से पकड़ लिया। लिखापढ़ी कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से सोनाई के खटिकान बस्ती में हड़कम्प की स्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...