मिर्जापुर, मार्च 7 -- हलिया,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी व्यक्ति को पुलिस शनिवार को न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी होने पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गढ़वा निवासी मुन्नू कोल के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज है। न्यायालय में नोटिस जारी होने पर भी हाज़िर नहीं होने पर वारंट जारी किया गया,लेकिन वह उपस्थित नहीं हो रहा था। सूचना पर हलिया पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय से वारंटी मुन्नू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.