वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प
मेरठ, मई 24 -- राधना गांव में रविवार दोपहर पुलिस और एक वारंटी परिजनों के बीच हाथापाई की घटना सामने आई। राधना चौकी के कुछ पुलिसकर्मी तमंचे के मुकदमे के वारंट का हवाला देकर गांव निवासी अजहर पुत्र शेर अली को गिरफ्तार करने घर आए। परिजन इसे गलत बताते हुए कहते हैं कि उस पर ऐसा कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। परिवार के लोग मौके पर पुलिस कर्मियों की मोबाइल से वीडियोग्राफी करने लगे, जिससे पुलिसकर्मी भड़क गए और दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हो गई। घटनास्थल पर बाद में चौकी इंचार्ज पहुंचे और दोनों पक्षों को मनाकर मामला शांत कराया। कोतवाल सुबोध सक्सेना का कहा कि झड़प जरूर हुई थी पर चौकी इंचार्ज ने समय रहते स्थिति संभाल ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.