वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस को मिली 22 कार्टन शराब, तीन शराबी भी गिरफ्तार
छपरा, जून 23 -- रसूलपुर । थाना क्षेत्र की रसूलपुर पंचायत के लाकठ छपरा टोला तिवारी छपरा गांव में एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को 22 कार्टन शराब बरामद हुई। बरामद शराब में भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब शामिल है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह वारंटी ददन सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान उसके पलानी की तलाशी लेने पर वहां से 17 कार्टन रोमियो राज, चार कार्टन किंगफिशर और एक कार्टन फ्रूटी ब्रांड की शराब बरामद की गई।
गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने वारंटी ददन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रिंस राज ने बताया कि रसूलपुर बाजार में शराब का सेवन करते पाए गए तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए छपरा मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.