संभल, फरवरी 27 -- ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव गौजनी मिलक में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस वारंटी को पकड़ने गई थी। परिजनों के विरोध के बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। इस कारण दिल्ली पुलिस बैरंग लौटना पड़ा। गांव निवासी दानिश पुत्र साजिद दिल्ली में दर्ज कई मुकदमों में वांछित चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए दक्षिणी दिल्ली की सीलमपुर थाना पुलिस की टीम गुरुवार को उसके गांव गौजनी मिलक पहुंची। दानिश उस समय घर पर ही मौजूद था। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर बाहर निकाल लिया। इसी दौरान घर की महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया और दरवाजे पर खड़ी हो गईं। पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक भी हुई। अफरातफरी का फायदा उठाकर दानिश पुलिस की पकड़ से छूट गया और दीवार कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। थाना अध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.