वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, महिलाओं ने दरोगा-सिपाही को पीटा, वर्दी तक फाड़ डाली
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि परिवार की महिलाओं और अन्य लोगों ने दरोगा व सिपाहियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। हमलावर पुलिस के कब्जे से वारंटी साहिल उर्फ भूरिया को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना में उपनिरीक्षक रुपेश कुमार और कांस्टेबल कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार न्यायालय से प्राप्त वारंट लेकर सिखेड़ा थाने के उपनिरीक्षक रुपेश कुमार, कांस्टेबल कुलदीप और राजवीर हिस्ट्रीशीटर साहिल उर्फ भूरिया पुत्र यूनुस को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंचे थे। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.