वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल
मधुबनी, जुलाई 16 -- घोघरडीहा, निज संवाददाता। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के पिरोजगढ़ पंचायत स्थित बिक्रमरहि गांव में बुधवार देर रात वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों के एक समूह ने हमला कर दिया। हमले में एसआई मुन्नी पाल समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहन का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वारंटी और हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्यवाही पुलिस के अनुसार, शराब कारोबार से जुड़े एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए एसआई मुन्नी पाल पुलिस बल के साथ बिक्रमरहि गांव में छापेमारी करने पहुंची थीं। उस समय गांव में भोज का आयोजन चल रहा था। पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.