अल्मोड़ा, अप्रैल 17 -- सोमेश्वर। पुलिस का फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी को नैनीताल से दबोचा। लोध गांव निवासी विक्की शाह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से मल्लीताल से वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में एएसआई रमेश कुमार, एएसआई फिरोज खान, अमीर चंद, नीरज थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...