शाहजहांपुर, मार्च 8 -- बंडा। पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि गांव बाबूपुर रोड पर एक संदिग्ध युवक खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अशोक कुमार निवासी गांव कंन्धरपुर बताया। कार्रवाई के बाद रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...