पूर्णिया, जनवरी 12 -- केनगर, एक संवाददाता।शनिवार की रात केनगर थाना पुलिस ने मारपीट मामले में थाना कांड से फरार चल रहे तीन नामजद वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के ही बनभाग चुनापुर पंचायत के आदमपुर गांव निवासी स्व. हरिहर शर्मा का 45 वर्षीय पुत्र लालो शर्मा, 35 वर्षीय शंभु शर्मा एवं 38 वर्षीय गोपाल शर्मा है। जिसे न्यायालय के आदेशानुसार गिरफ्तार किया गया है और आवश्यक कार्रवाई करने के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.