औरैया, मार्च 6 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भगत निवासी एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार नगला भगत निवासी संजू उर्फ संजीव पुत्र सूबेदार सिंह काफी समय से न्यायालय से जारी वारंट में वांछित चल रहा था। शुक्रवार को उपनिरीक्षक राम नारायण सिंह ने अपने हमराहियों के साथ दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया गया कि अभियुक्त कई मामलों में वांछित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...