उरई, मार्च 19 -- जालौन। विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे वारंटी को कोतवाली पुलिस ने गांव से पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अम्मरगढ़ निवासी रामनिवास विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। गुरूवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...