रामपुर, सितम्बर 30 -- शाहबाद। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गैर-जमानती वारंटों में वांछित ढकुरिया निवासी सुरेश यादव को बहजोई (संभल) से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2009 में आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...