रामपुर, मार्च 18 -- पुलिस ने वारंटी अभियुक्त के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। नगर पंचायत नरपत नगर निवासी नूर मोहम्मद उर्फ भूरा पुत्र अनीस के खिलाफ वाद संख्या 3532/18, मुकदमा अपराध संख्या 525/17, धारा 5/8 सीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, आरोपी समय पर तारीखों पर नही जा रहा था।जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...