उरई, जून 2 -- कुसमिलिया। संवाददाता वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डकोर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त कुलदीप निवासी ग्राम टिमरो थाना डकोर जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे पकड़ा। थाना डकोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...