कन्नौज, मार्च 21 -- तिर्वा, संवाददाता। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठठिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में थाना ठठिया पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त सुरेश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेश पुत्र इतवारी निवासी तुलापुरवा थाना ठठिया के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...