वारंटियों पर शिकंजा, एक दिन में 36 अभियुक्त गिरफ्तार
बदायूं, मार्च 29 -- बदायूं। जिले में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने एक दिन में 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना कादरचौक पुलिस ने सबसे अधिक 18 वारंटी पकड़े। सहसवान कोतवाली पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना उसावां और जरीफनगर पुलिस ने 3-3 वारंटी दबोचे। इसके अलावा थाना मुजरिया पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। अन्य थाना क्षेत्रों में भी पुलिस सक्रिय रही। थाना हजरतपुर, फैजगंज बेहटा, उघैती, उसहैत और बिनावर पुलिस ने 1-1 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.