कानपुर, जून 8 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में वांछित अपराधियों और गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे तीन दिवसीय अभियान के तहत पुलिस ने 24 घंटे में 160 वारंटियों और पांच वांछितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर छह से नौ जून तक तीन दिवसीय अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीम गठित कर सघन सत्यापन और दबिश की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य हत्या, लूट, डकैती, चोरी, छिनौती, गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्तों और न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील सुनिश्चित करना है। अभियान के पहले 24 घंटे में कुल 241 एनबीडब्लू वारंटों की तामील की गई। यह भी पढ़ें- अड़तालिस घंटे के अभियान में दबोचे गए 60 वांछित व वारंटी जिसमें 160 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 10 वारं...