औरंगाबाद, मई 2 -- न्यायालय से निर्गत इश्तेहार वारंटियों के खिलाफ दाउदनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपितों के घरों पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के एडीजे-9 से निर्गत इश्तेहार वारंटी के तहत बेलाढ़ी गांव निवासी अनिल कुमार, सुनील कुमार और मुन्ना कुमार, जिनके पिता मंगल सिंह हैं, के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। इसके अलावा दाउदनगर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार वारंटी के तहत दाउदनगर वार्ड संख्या 21 निवासी मनीष कुमार, पिता स्वर्गीय बसंत चौधरी के घर पर विधिवत इश्तेहार तमिला किया गया। वहीं नालबंद टोली वार्ड संख्या आठ निवासी अरविंद कुमार, पिता स्वर्गीय मुन्ना राम के घर पर भी पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इश्तेहार वारंटियों के विरुद्ध यह कार्रवाई व...