कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर बुधवार रात पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। सरायअकिल पुलिस ने सुरसेनी निवासी मोहनलाल, खेल्लन उर्फ धंधरी, सल्लाहा मुस्तफाबाद निवासी मक्खनलाल व भगवानपुर जठिया के रहने वाले शिवाकांत को गिरफ्तार किया। वहीं, सैनी पुलिस ने बुलाकीपुर कड़ा धाम के विजय कुमार को पकड़ा। लिखापढ़ी के बाद सभी को अदालतों में पेश कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.