सिमडेगा, अप्रैल 3 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बांसजोर ओपी. का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपी. के सभी दस्तावेजों एवं अभिलेखों की गहन जांच की। साथ ही लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की की समीक्षा करते हुए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु आवश्यक प्रयास करने, अवैध तस्करी, हब्बा-डब्बा एवं जुआ पर रोक लगाने के निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र सघन वाहन जांच अभियान नियमित रूप से चलाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं संबंधित पदाधिकारियों एवं चौकीदारों को आमजन के साथ समन्वय स्थापित कर सूचना संकलन पर विशेष ध्यान देन...