अररिया, मई 5 -- रानीगंज। एक संवाददाता रानीगंज वाई एन पी डिग्री कॉलेज में सत्र 2024-28 थर्ड सेमेस्टर की अंतिम दिन की परीक्षा शान्तिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हो गयी। महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक डॉ नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अररिया कॉलेज, अररिया के 1400 छात्रों का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय द्वारा वाई एन पी डिग्री कॉलेज रानीगंज में निर्धारित किया गया था। परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल से पांच मई तक किया गया था। मंगलवार को 650 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- सीबीसीएस तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न यह भी पढ़ें- सीबीसीएस थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.