रुद्रपुर, जून 15 -- किच्छा, संवाददाता। रविवार को विधायक तिलक राज बेहड़ ने बलवंत कॉलोनी निवासी सुधीर कुमार गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र सिद्धांत गुप्ता को भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने सिद्धांत को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि सिद्धांत गुप्ता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर भारतीय वायु सेना में चयनित होकर पूरे किच्छा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इधर, विधायक कार्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- पवन बचखेती भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने इस दौरान शांतिपुरी निवासियों ने भूमि कटाव रोकने के लिए आरसीसी सुरक्षा द...