उन्नाव, जून 18 -- अचलगंज। क्षेत्र पंचायत बिछिया के एक छोटे से गांव से पढ़ लिख कर निकली वैष्णवी भट्ट ने ऑन लाइन कोचिंग कर वायु सेना की परीक्षा पास कर ली है। वैष्णवी का एयरफोर्स में चयन होने से गांव और परिजनो में खुशी की लहर व्याप्त है। वैष्णवी की इस सफलता पर बधाई देने के लिए बुधवार की देर शाम जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह व विजय त्रिपाठी ने मरोई गांव जाकर बिटिया को शुभकामनाएं दी। वैष्णवी के पिता एक साधारण परिवार के कृषक होने से दूध का व्यवसाय करते है, जबकि भाई अधिवक्ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...