बगहा, अप्रैल 2 -- गौनाहा, एक संवाददाता। उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन के 4 अप्रैल को भितिहरवा गांधी आश्रम पर आगमन को लेकर गुरुवार को तीनों हेलीपैड का निरीक्षण किया गया। वायु सेना के तीनों हेलीकॉप्टर दोपहर 12:30 बजे से हेलीपैड का ट्रायल करते रहे। मौके पर डीएम तरनजोत सिंह व एसपी डा शौर्य सुमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम श्री सिंह ने बताया कि सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे आश्रम की साफ सफाई व रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तीनों हेलीपैड का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। कर ली गई है। तैयारियों की समीक्षा को लेकर थीम पार्क के सभागार में डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को अलग अलग निर्देश दिए गए। उधर,नरकटियागंज से लेकर भितिहरवा मुख्य सड़क के दोनों तरफ साफ सफाई भी कराई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.